; देर रात रेलवे स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी, लिया विकास कार्यों का जायजा - Namami Bharat
देर रात रेलवे स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी, लिया विकास कार्यों का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात में एक बजकर 13 मिनट पर बनारस रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री का फ्लीट स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में आकर रुका। यहां से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर पहुंचे। स्टेशन की व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। करीब दस मिनट ठहरने के बाद रवाना हुए। इसके पूर्व प्रधानमंत्री ने विश्वनाथ धाम का पुनः अवलोकन किया। गोदौलिया चौराहे पर कुछ आम लोगों से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी आज(मंगलवार) स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे, जहां वाराणसी आए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे। पीएम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करेंगे। विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने सोमवार को स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहां में आयोजित विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव के उद्घाटन के दौरान कहा कि अध्यात्म हमारे जीवन की अपरिहार्य आवश्यकता है। इससे हमारे जीवन का संपूर्ण विकास होता है।

संत विज्ञान देव ने कहा कि भारत आध्यात्मिक देश रहा है। अध्यात्म से ही हमारी पहचान संपूर्ण विश्व में है। इसी आध्यात्मिक ज्ञान की धारा को विहंगम योग के प्रणेता सद्गुरु सदाफल देव ने अपनी आत्मा में धारण किया और संपूर्ण विश्व की मानवता के कल्याण के लिए उसे स्वर्वेद में अभिव्यक्त कर दिया। आध्यात्मिक जीवन ही श्रेष्ठ जीवन है। विहंगम योग विशुद्ध आध्यात्मिक मार्ग है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!