; रोज बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, गुवाहाटी में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, जानें क्या है वजह - Namami Bharat
रोज बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, गुवाहाटी में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, जानें क्या है वजह

बढ़ते महंगाई की मार से लगातार परेशान आम लोगों को राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत जल्दी-जल्दी बढ़ रही हैं जिसके कारण ट्रांसपोर्ट भी  महंगा  हो  गया है। तो वहीं आम आदमी की जरूरतों की हर चीज भी महंगी होती जा रही हैं। महंगाई के चलते पेट्रोलियम डीलर्स भी परेशान हैं। इसको लेकर असम में एक प्रमुख पेट्रोलियम डीलर संघ ने गुवाहाटी में शुक्रवार सुबह छह बजे से 48 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद करने का आह्वान किया है।

बता दें बंदी की अपील करने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से पेट्रोलियम डीलरशिप व्यवसाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों से जुड़ी 10 सूत्री मांगें रखी गई हैं। एसोसिएशन चाहता है कि इनको तत्काल स्वीकार किया जाए। एसोसिएशन ने कहा है कि टैंकरों को लोड करने के लिए ठेकेदार बार-बार मना करते हैं, एसएपी खातों से अवैध कटौती की जा रही है और स्वचालन व्यवस्था दोषपूर्ण है। इससे काफी परेशानी हो रही है। वे चाहते हैं कि इस पर तत्काल कार्रवाई हो। इन मांगों को तेल निर्माण कंपनियों के समक्ष रखा गया था, जिन्होंने अब तक जवाब नहीं दिया है। इसी वजह से वे 48 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद करने का आह्वान किए हैं।

वहीं डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सिर्फ इसी महीने डीजल 5.60 रुपये और पेट्रोल 4.30 रुपये महंगा हो चुका है। गुरुवार को भी दिल्ली और मुंबई में ईंधन की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई।  तो वहीं आज दिल्ली में इसे क्रमशः 106.54 प्रति लीटर और 95.27 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जाएगा। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 112.44 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 103.26 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जाएगा।

बता दें की इससे ट्रांसपोर्ट का काम भी प्रभावित हो रहा है और लोगों की दिक्कतें बढ़ रही है। इतना ही नहीं रसोई गैस की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इसका सीधा असर आम आदमी की पाकेट पर होता है। फिलहाल जो हालात दिख रहे हैं, उससे जल्द राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफे का सीधा फायदा टाटाऔर महिंद्रा  जैसी इलेक्ट्रिक कार  बनाने वाली कंपनियों को हो रहा है। इससे इलेक्ट्रिक बाइक  समेत सभी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग  तेजी से हो रही है। 

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!