; पद्मिनी कोल्हापुरे गाएंगी 'ये गलियां ये चौबारा', श्रद्धा कपूर ने मांसी के बर्थडे पर शेयर की वीडियो - Namami Bharat
पद्मिनी कोल्हापुरे गाएंगी ‘ये गलियां ये चौबारा’,  श्रद्धा कपूर ने मांसी के बर्थडे पर शेयर की वीडियो

6 दिसंबर हो रहा है गाना रिलीज़ 

नेशनल बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के जन्मदिन पर उनकी भांजी श्रद्धा कपूर ने इंट्रेस्टिंग अनाउंसमेंट किया है। उन्होंने एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि उनकी मौसी की प्यारी आवाज में गाना आने वाला है। गाना भी ऐसा जो शायद आज भी हर किसी का फेवरिट होगा। जी हां, ‘प्रेम रोग’ फिल्म का गाना ‘ये गलियां ये चौबारा’। 

श्रद्धा ने शेयर किया एक मेसेज

श्रद्धा कपूर ने पोस्ट में लिखा है, मेरी खूबसूरत मांसी और उनकी खूबसूरत आवाज। बहुत एक्साइटेड हूं। जल्द आ रहा है। इस पोस्ट के साथ ही श्रद्धा ने एक छोटा-सा मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें पद्मिनी के गाने की थोड़ी सी झलक दिख रही है साथ ही आवाज भी है। पोस्टर में लिखा है, पद्मिनी कोल्हापुरी की आवाज में। 

Koo App
”ये गलियां ये चौबारा” 6 दिसंबर को हो रहा है रिलीज़! मेरी खूबसूरत मासी पद्मिनी कोल्हापुरे अपने आइकोनिक गाने को फिर से गाएगी उनकी दिलकश आवाज़ में हर माँ के दिल में उतरता हुआ एक गाना! एक बेटी अपनी मां की गोद से बड़ी तो हो सकती है लेकिन उसके प्यार के सामने हमेशा छोटी ही रहती है। मुख्य अंश: पद्मिनी कोल्हापुरे, अमी मिसोबा, अमायरा भाटिया प्रियांक शर्मा और पारस मेहता और एमसीएचएफ प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित गैरी द्वारा निर्मित क्रिएटिव डायरेक्टर – रंजू वर्गीस निर्देशक – दिनेश सुदर्शन सोइ संगीत निर्देशक – दिलशाद शब्बीर शेखो डीओपी – राकेश सिंह सारेगामा इंडिया धमाका रिकॉर्ड्स Shraddha Kapoor (@shraddhakapoor) 2 Dec 2021

छोटी बच्ची के साथ दिखेंगी  पद्मिनी कोहलपुरी 

आज पद्मिनी का बर्थडे भी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, अपना फेवरिट गाना रीक्रिएट करके खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं। पद्मिनी ट्रडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। वह छोटी बच्ची का हाथ पकड़े हैं। अगले सीन में वह बच्ची बड़ी दिखती है। फिर पद्मिनी अकेले उदास खड़ी दिखाई देती हैं। ‘ये गलियां ये चौबारा’ गाने को लता मंगेशकर ने गाया है। गाना राज कपूर की फिल्म प्रेम रोग से है। 

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!