; अब ट्रेनों में मिलेंगी महिलाओं को आरक्षित सीटें, जानें क्या हुआ है बदलाव - Namami Bharat
अब ट्रेनों में मिलेंगी महिलाओं को आरक्षित सीटें, जानें क्या हुआ है बदलाव

अक्सर मेट्रो या बसों में सफर करने के दौरान आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि उनमें कुछ सीटों को खास महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाता है। मेट्रों में आगे का कोच महिलाओं के लिए रिजर्व होता है। वहीं उसके बाकी कोच में भी कुछ सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाता है। बसों में भी महिलाओं के लिए आगे की सीटों को रिजर्व किया जाता है। वहीं लोकल ट्रेनें जैसे ईएमयू और डीएमयू में भी महिलाओं को सफर करने के लिए आरक्षित सीटें दी जाती हैं। इसी कड़ी में अब भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों के लिए कुछ सीटों को आरक्षित किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि महिला यात्रियों के आरामदायक सफर को सुनिश्चित करने की दिशा में इस सुविधा को शुरू किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी दी है कि लंबी दूरी के लिए चलने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास की 6 बर्थ का आरक्षण कोटा महिलाओं को दिया जाएगा। वहीं गरीब रथ, राजधानी, दुरंतो आदि वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेनों के थर्ड एसी कोच में 6 बर्थ को महिला यात्रियों के लिए आरक्षित किया जाएगा। 

स्लीपर कोच में 6 लोअर बर्थ, थर्ड एसी में 4 लोअर बर्थ और सेकेंड एसी कोच में 4 लोअर बर्थ (वरिष्ठ नागरिक, 45 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं, गर्भवती महिलाओं) के लिए आरक्षित किया गया है। 

हालांकि ये रिजर्वेशन, ट्रेनों में उस श्रेणी के डिब्बों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। भारतीय रेलवे के इस कदम से लंबी दूरी की यात्रा करने वाली महिलाओं को काफी लाभ होने वाला है। आरक्षित सीट मिलने से उनका सफर ज्यादा आरामदायक और सुरक्षात्मक होगा।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!