; नितिन गडकरी की बड़ी सौगात, शहर के बीच एक और फ्लाई ओवर - Namami Bharat
नितिन गडकरी की बड़ी सौगात, शहर के बीच एक और फ्लाई ओवर

भोपाल अगर हम यह कहें कि रीवा अब महानगरों का आकार लेता जा रहा है तो गलत नहीं होगा। शहर के विकास को पंख लगे हुए हैं। चाहे वह सड़क का निर्माण हो अथवा जीर्ण शीर्ण भवनों के स्थान नवीन सुंदर भवनों का निर्माण, साफ-सफाई के साथ हर तरह से रीवा को विकास के पथ पर खड़ा किया जा रहा है। जिससे अब शहर महानगर का आकार लेता जा रहा है। इसी तरह से शहर के विकास में एक और कड़ी जुड़ गई है।

जहां सिरमौर चौराहे से सुभाष चौराहा तक फ्लाई ओवर निर्माण के लिये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा हरी झंडी प्रदान कर दी गई है। शहर का मुख्य चौराहा जहां से चारों दिशाओं से लोगों का आवागमन होता है, पुराना नेशनल हाइवे चौक के साथ ही बस स्टैण्ड से जुड़ा होने के कारण दिन-रात भीड़भाड़ बनी रहती है। जिससे आवागमन में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। सिरमौर चैक से सुभाष चैक तक का मार्ग कुछ संकीर्ण होने से जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है। जिससे फ्लाई ओवर बनाया जाना आवश्यक हो गया था।

पूर्व मंत्री राजेंन्द्र शुक्ला का शहर के विकास के लिए सतत प्रयास जारी रीवा शहर के विकास के लिये पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला का सतत प्रयास जारी है। वे हर दिन नवीन ऊर्जा व सोच के साथ शहर के विकास के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। यही कारण है कि शहर के सिरमौर चौक में उनके द्वारा ही फ्लाई ओवर निर्माण कराये जाने के बावजूद भी अतिरिक्त फ्लाई ओवर निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। जिसका निर्माण हो जाने के बाद लोगों को सुविधा का अनुभव होने लगेगा।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!