; भारतीय विमानों और हवाई अड्डों में भारतीय संगीत हो अनिवार्य: आईसीसीआर, संगीतकार - Namami Bharat
भारतीय विमानों और हवाई अड्डों में भारतीय संगीत हो अनिवार्य: आईसीसीआर, संगीतकार

भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास इंडियन एयरलाइंस की सभी फ्लाइटों और देश के हवाई अड्डों पर भारतीय संगीत बजाना अनिवार्य करने का सुझाव आया है। भारतीय संस्कृति संबंध परिषद (आइसीसीआर) और संगीतज्ञों ने केंद्र सरकार से यह अपील की है। उनका तर्क है कि देश की परंपराओं को बल मिलेगा और लोगों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आइये बताते हैं क्या है मामला।

इस संबंध में आइसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे और अन्य की ओर से केंद्रीय मंत्री सिंधिया को गुरुवार को एक पत्र सौंपा गया है। पत्र में कहा गया है कि भारत की एयरलाइनों में और एयरपोर्ट पर भारतीय शास्त्रीय संगीत या सुगम संगीत या वाद्य यंत्र बजाने से लोगों का अपनी संस्कृति से जुड़ाव बढ़ेगा।

सहस्त्रबुद्धे ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद बताया कि उन्होंने इस सुझाव पर विचार करने को लेकर आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि हमने लोगों के मन की बात अपने सुझाव के रूप में उनके सामने रखी है। इस बैठक में मालिनी अवस्थी, वासिफुद्दीन डागर, संजीव अभयंकर जैसे गायक भी मौजूद थे। बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री ने भारतीय संगीत को बढ़ावा देने के लिए साहित्य महोत्सव की ही तरह संगीत महोत्सवों का भी आयोजन करने का सुझाव दिया है।

भारतीय फ्लाइटों और हवाई अड्डों पर भारतीय संगीत बजाने के संबंध में गायक और संगीत निर्देशक कौशल इनामदार ने कहा कि यह विचार सिर्फ संगीत को बढ़ावा देने के विषय में नहीं, बल्कि भारतीयता का भी है। फिल्मों में संगीत देने वाले अनुमलिक ने भी इस विचार का स्वागत करते हुए कहा कि एयरलाइंस की सभी फ्लाइटों और देश के हवाई अड्डों भारतीय शास्त्रीय संगीत या सुगम संगीत या वाद्य यंत्र बजाने से भारतीय संगीत को बढ़ावा देने में मदद मिलेगा। 

भारतीय उड़ानों में भारतीय संगीत बजाने के प्रस्ताव के बारे में गायक और संगीत निर्देशक कौशल इनामदार ने कहा कि यह पूरा विचार न केवल संगीत को बढ़ावा देने के बारे में है बल्कि भारतीयता को भी बढ़ावा देने को लेकर है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!