; विधायक महेंद्र भट्ट ने पोखरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित - Namami Bharat
विधायक महेंद्र भट्ट ने पोखरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

संतोष नेगी/चमोली: बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री जन्म पखवाड़े पर सोमवार को पोखरी ब्लाक सभागार में कोरोना के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा अच्छा काम करने पर  सम्मानित किया गया।

विधायक महेंद्र भट्ट  ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा कोरोना संकट काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली  पोखरी ब्लॉक की 98 आंगनबाड़ी कार्यकत्रि एवं 64 सहायक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सराहना करते हुए कहा जिस प्रकार से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा कोरोना संकट में लोगों की सेवा की है। उसकी सराहना जितनी की जाय कम है एक मां जन्म देती है एक मां आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रूप में समाज की सेवा कर रहें हैं सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को साड़ी और सम्मान चिन्ह दिया गया था। नगर पंचायत पोखरी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कोविड कीट दी।

इस दौरान विधायक महेंद्र भट्ट के द्वारा दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट दी वहीं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने विधायक महेंद्र भट्ट का आभार जताया।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा बाल विकास पोषण पर नुक्कड़ नाटक कर  पोषण  कैसे प्राप्त करें विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, जिला मीडिया प्रभारी महावीर रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, सहायक खंड विकास अधिकारी विजय परोहित क्षेत्र पंचायत सदस्य मसोली राधा रानी रावत, हरिशंकर क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी गजपाल बर्त्वाल, अवधेश रावत, रौता ग्राम बीरेंद्र राणा परियोजना अधिकारी चमोली शोयब हुसैन जिला अध्यक्ष अभिलाषा किमोठी,  सहित98 कार्यकत्रियों एवं 64 सहायक मौजूद थी।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!