; कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विधायक ने देवर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित - Namami Bharat
कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए  विधायक ने देवर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र भट्ट ने प्राथमिक विद्यालय देवर में आजादी के 75वीं वर्ष गांठ अमृत महोत्सव पर बुधवार को  कोरोना महामारी मे बेहतर कार्य करने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया  कोरोना संकट में बेहतर समाज सेवा करने पर विधायक भट्ट ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया है।

विधायक महेंद्र भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायकों को  संबोधित करते हुए  कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कोरोना महामारी  में अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सेवा की है और ग्रामीणों  की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है  जितनी प्रशंसा की जाय कम है।

वही ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी नेगी और जिला अध्यक्ष अभिलाषा किमोठी ने विधायक महेंद्र भट्ट के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने पर आभार जताया।

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी दिगपाल नेगी रौता ग्राम प्रधान वीरेंद्र राणा, गजपाल बर्त्वाल, रमेश चौधरी, अवधेश रावत, आंगनवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष सरोजिनी नेगी जिला अध्यक्ष अभिलाषा किमोठी सहित तमाम आंगनवाड़ी कार्यकत्रि एवं सहायिकाएं मौजूद थी।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!