; उम्मीद संस्था द्वारा मेगा वैक्सीनेसन कैंप का हुआ आयोजन
उम्मीद संस्था द्वारा मेगा वैक्सीनेसन कैंप का हुआ आयोजन

लखनऊ। उम्मीद संस्था द्वारा मेगा वैक्सीनेसन कैंप का आयोजन आज दिनांक 3 अगस्त 2021 को लाजपत नगर गुरुद्वारा लखनऊ में इस्थानिये पार्षद अनुराग मिश्रा जी, लाजपत नगर गुरुद्वारा लखनऊ एवं मराठी समाज एवं केयर एजुकेशनल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया,नीरज बोरा विधायक लखनऊ उत्तर, अपर मुख्य सचिव गृह उत्तर प्रदेश अवनीश अवस्थी ,नगर आयुक्त लखनऊ अजय द्रिवेदी , अपर नगर आयुक्त लखनऊ अर्चना द्रिवेदी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में कई संस्थाओ एवं व्यक्तियों का सम्मान किया गया जो शहर में वैक्सीनेसन कैंप लगवा कर लोगों की मदद कर रहे हैं, जिसमे नाका गुरुदुवारा से राजिंदर सिंह बग्गा एवं मीत सिंह जी , सदर गुरुदुवारा से हरपाल सिंह जग्गी, आलमबाग गुरुदुवारा से निर्मल सिंह जी, मानसरोवर गुरुदुवारा से अब्बोर्ट जी , गुरु गोविन्द सिंह स्टडी सर्किल से ब्रिजिंदर पल सिंह जी, लाजपत नगर गुरुदुवारा से चरणजीत सिंह साहनी को सम्मानित किया गया एवं अन्य संगठनों को भी समान्नित किया गया।

जिसमे मराठी समाज उत्तर प्रदेश, सीता राम परिवार, स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन, पोपली लाइव, लाजपत नगर वेलफेयर सोसाइटी, केयर एजुकेशनल ट्रस्ट, डॉक्टर उमंग खन्ना, विशाल गुप्ता, आदि को सम्मानित किया गया।आज के मेगा कैंप में लगभग 500 से भी अधिक लोगो को वैक्सीनेशन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंदर सिंह कोहली (संरक्षक उम्मीद संस्था), बलबीर सिंह मान (संस्थापक उम्मीद संस्था), आराधना सिंह सिकरवार( उप सचिव उम्मीद संस्था) एवं अनुराग मिश्र (पार्षद लखनऊ) द्वारा की गयी।

News Reporter
error: Content is protected !!