; भवानीपुर में होगा ममता बनर्जी के किस्मत का फैसला - Namami Bharat
भवानीपुर में होगा ममता बनर्जी के किस्मत का फैसला

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग  सुबह  से शुरू हो गई है। यह चुनाव ममता बनर्जी के लिए सबसे ज्यादा खास  है। इसी उपचुनाव के परिणाम तय करेंगे कि ममता बनर्जी सीएम की कुर्सी पर बनी रहेंगी या फिर उन्हें इस पद से  इस्तीफा देना होगा। यहां ममता बनर्जी के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं क्यूंकि उनके विपक्षी दाल भाजपा से  उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल हैं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा भवानीपुर सीट पर पूरा दम लगा चुकी है। चुनाव प्रचार के आखिरी में इस सीट पर 80 नेताओँ को उतार दिया गया है  दरअसल भाजपा संदेश देना चाहती है कि पश्चिम बंगाल में उसकी हार का  यह मतलब नहीं है कि ममता बनर्जी को मोदी के विकल्प के तौर पर देखा जाए।

 आपको बताते  चले की यह उपचुनाव न केवल पश्चिम बंगाल की राजनीति तय करेगा,  बल्कि 2024 में होने वाली  आम चुनाव में भी इसकी अहम भूमिका हो सकती है। दरअसल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी ने तो बड़ी जीत हासिल की थी।लेकिन ममता बनर्जी खूद  नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ हार गई थीं। इसके बावजूद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। अब मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उनका चुनकर विधानसभा पहुंचना जरूरी है।

वहीं भवानीपुर समेत पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज और जंगीपुर सीट पर भी वोट डाले जा रहा हैं। भवानीपुर सीट पर सुरक्षा के खास  तोर पर इंतजाम किया गया  हैं। यहां 97 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और केंद्रीय बलों की 15 कंपनयों को तैनात किया गया है। साथ ही बूथ के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है।

वहीं समसेरगंज में चुनाव शुरू होने से पहले बम फेंके जाने के मामले में टीएमसी नेता अनारुल हक को गिरफ्तार कर लिया  है। 9 बजे तक भवानीपुर सीट पर 8 फीसदी वोटिंग हुई है।

भाजपा प्रत्याशी ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप

भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने टीएमसी विधायक मदन मित्रा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष मतदान होने बहुत जरूरी हैं। राज्य सरकार इस समय डरी हुई है इसलिए वह उपचुनाव जीतने के लिए कोई भी हथकंडा इस्तेमाल कर सकती है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!