; महेश शर्मा के बिगड़े बोल, विपक्ष के सभी नेताओं को कहा गीदड़
महेश शर्मा के बिगड़े बोल, विपक्ष के सभी नेताओं को कहा गीदड़

बुलंदशहर: केंद्रीय मंत्री डॉ० महेश शर्मा के बिगड़े बोल, प्रधानमंत्री मोदी को शेर बताकर विपक्ष के सभी नेताओं को गीदड़ की दी उपाधि, कहा सारे गीदड़ मिलकर नहीं कर सकते शेर का शिकार। 2019 लोकससभा की तैयारी के चलते महेश शर्मा का है बुलंदशहर में तूफानी दौरा चल रहा है लोकसभा चुनावों से पहले बयानबाजी का दौर शुरु हो चुका है। विपक्ष हो या सत्ता पक्ष दोनों ही तरफ के नेता एक दूसरे से पीछे नही रहना चाहते इसी क्रम में आज केन्द्रीय मंत्री और नोएडा के सांसद ने कार्यकर्ताओं के बीच बेतुका बयान देते हुए प्रधानमंत्री को शेर और महागठबंधन के नेताओं को गीदड़ बता डाला।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान महेश शर्मा ने विपक्ष के सभी नेताओं को बताया गीदड़ हते हुए कहा ये जो लोग एक साथ मिल रहे हैं क्या कभी 20 गीद़ड मिलकर एक शेर को हरा सकते हैं क्या।

इसके साथ ही महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से भी एकजुट होकर तैयारियों में जुटने की अपील करते हुए कहा कि इस बात से मत घबराइए की जाट गुर्जर एक हो गए हैं या कई दल साथ आ रहे हैं ये सब गीद़ड हैं।

आज शाम तक बुलंदशहर में ही रहेंगे केंद्रीय मंत्री डॉ० महेश शर्मा, जनपद के अलग-अलग शहरों में कार्यकर्ताओं से करेंगे वार्ता। महेश शर्मा ने विपक्ष पर भी जमकर निशानासाधा।

 

News Reporter
error: Content is protected !!