; मदन लाल खुराना जी का उठाला सम्पन्न, अमित शाह ने पढ़ा शोक संदेश
श्री मदन लाल खुराना जी का उठाला सम्पन्न
वरिष्ठ भाजपा एवं अन्य राजनैतिक दल के नेताओं, एवं समाजिक, व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित हो कर श्रद्धांजली अर्पित की

संवाददाता नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री मदन लाल खुराना का शनिवार की रात्रि अकास्मिक निधन हो गया था। रविवार को उनका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज से निगम बोधघाट पर सम्पन्न हुआ।  30 अक्टूबर को एस.डी. पब्लिक स्कूल, कीर्ति नगर में सायं 3 से 4.30 बजे के बीच श्री खुराना का उठाला सम्पन हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का शोक संदेश राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने पढ़कर उनकी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भाजपा ने अपना मार्गदर्शक खोया है। 

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि खुराना जी दिल्ली के दिल थे उनके व्यक्तित्व का सबसे बड़ा परिचय था। उन्होंने अपनी और दिल्ली की पहचान पूरे देश में बनायी। राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। जितना परिवार के लिए उनका जाना कष्टदायक है उतना ही पार्टी के लिए भी कष्टदायक है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मदन लाल खुराना के उठाले में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह समय शोक का है, जिस प्रकार से विभिन्न जगहों से लोग शोकाकुल होकर उपस्थित हुये हैं वह अपने आप में मदन लाल खुराना जी का व्यक्तित्व दर्शाता है।

मनोज तिवारी ने मदन लाल खुराना को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जब में दिल्ली में जगह-जगह जाता हूँ तो खुराना जी के समाज के प्रति किए हुए अच्छे कार्य की चर्चा होती रहती है और हमें भी उनसे प्रेरणा लेकर समाज के लिए अच्छे कार्य करने चाहिये।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि जितनी संख्या में लोग यहाँ उपस्थित है वह अपने आप यह दर्शाता है कि खुराना जी का यश हमारे बीच है, वह अपने सिद्धांतों पर अडिग थे, विभिन पदों पर रह कर एवं भाजपा की सेवा की और मेरे भाई सम्मान थे।

श्रद्धांजलि देने में नेताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा उनमें प्रमुख थे  विजय गोयल, डाॅ. अनिल जैन,  तरूण चुघ, सरदार आर पी सिंह,  सिद्धार्थन,  कुलजीत सिंह चहल,  रविन्द्र गुप्ता,  राजेश भाटिया,  रमेश बिधूड़ी,  प्रवेश वर्मा,  महेन्द्र पाण्डेय,  मांगेराम गर्ग,  प्रेम जी गोयल,  रमेश प्रकाश,  ओम प्रकाश शर्मा,  मनजिन्दर सिंह सिरसा, प्रो. जगदीश मुखी,  जय प्रकाश,  राजीव बब्बर,  विक्रम बिधूड़ी,  अशोक गोयल देवराहा, नीलकांत बक्शी,  रामबीर सिंह बिधूड़ी, सरदार हरशरण सिंह बल्ली,  सुभाष सचदेवा,  महाबल मिश्रा,  रमाकांत गोस्वामी, महाशय धर्मपाल गुलाटी,  परमजीत सिंह सरना,  मेवाराम आर्य, प्रो. पी. के. चांदला, चै. चांदराम सहित दिल्ली भाजपा पदाधिकारी, निगम पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, निगम पार्षद एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता।

News Reporter
Vikas is an avid reader who has chosen writing as a passion back then in 2015. His mastery is supplemented with the knowledge of the entire SEO strategy and community management. Skilled with Writing, Marketing, PR, management, he has played a pivotal in brand upliftment. Being a content strategist cum specialist, he devotes his maximum time to research & development. He precisely understands current content demand and delivers awe-inspiring content with the intent to bring favorable results. In his free time, he loves to watch web series and travel to hill stations.
error: Content is protected !!