; सुबह-सुबह टहलने निकले व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला - Namami Bharat
सुबह-सुबह टहलने निकले व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला

महाराष्ट्र के पुणे शहर के रिहायशी इलाके में मंगलवार को सुबह की सैर के दौरान तेंदुए के हमले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना उपनगरीय हडपसर के साडे सातारा नाली इलाके में गोसावी वस्ती में हुई, जो देश की प्रमुख वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के परिसर के करीब स्थित है।

अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित की पहचान संभाजी अटोले के रूप में की गयी है। तेंदुए के हमले में घायल होने के बाद संभाजी को तुरंत ससून जनरल अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हडपसर पुलिस थाने के निरीक्षक अरविंद गोकुले ने कहा, ”तड़के करीब 5.30 बजे, संभाजी अटोले और उनका एक दोस्त गोसावी वस्ती में एक मंदिर के पास अपनी रोजाना की सुबह की सैर के लिए गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेंदुआ अचानक उनके सामने आया और अटोले पर हमला किया। जैसे ही आस-पास के अन्य लोगों ने शोर मचाया, तेंदुआ भाग गया।”

क्षेत्र के वन अधिकारी मुकेश सनस ने कहा कि उन्होंने एक टीम को मौके पर भेजा है और तेंदुए का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जिसके बारे में माना जाता है कि वह पास के खेतों में छिपा हुआ है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!