; झुग्गी सम्मान यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की सघन बैठक - Namami Bharat
झुग्गी सम्मान यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की सघन बैठक

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता की झुग्गी सम्मान यात्रा के प्रथम चरण की सफलता से उत्साहित दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी इस यात्रा की पूर्ण सफलता के लियें अथक प्रयास कर रहे हैं।

यात्रा की सफलता के लिये कार्य विभाजन किया गया है जिसके अंतर्गत जहां यात्रा संयोजक प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष के साथ चलते हैं तो प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी एवं श्री अशोक गोयल देवराहा दिल्ली के विभिन्न ज़िलों में संगठात्मक एवं झुग्गी बस्ती समितियों के साथ बैठकें कर रहे हैं।

राजन तिवारी एवं श्री अशोक गोयल देवराहा ने आज नांगलोई, तुगलकाबाद एवं आर. के. पुरम में स्थानीय संगठन, पार्षदों एवं झुग्गी समितियों के पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठकें की। श्री राजन तिवारी ने बताया की झुग्गी सम्मान यात्रा कल बुधवार 20 अक्टूबर को मयूर विहार के पटपड़गंज समिति के झुग्गी कैम्पों में जायेगी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा एवं राष्ट्रीय मंत्री श्री सुनील देवधर भी सम्मिलित होंगे।

इसके अतिरिक्त महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र सचदेवा एवं कोषाध्यक्ष श्री विष्णु मित्तल समन्वय कार्य कर रहे हैं।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!