; इमरान खान को भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी स्नेहा दुबे का करारा जवाब - Namami Bharat
इमरान खान को भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी स्नेहा दुबे का करारा जवाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा  में पाक द्वारा कश्मीर का राग अलापने पर भारत की तरफ से करारा जवाब देने वाली देश की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है।  दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा  छेड़ा  तोह स्नेहा दुबे ने करारी जवाब देकर इमरान खान की बोलती बंद कर वादी। पाकिस्तान का इतिहास रहा है की वो आतंकवादियों  का  खुला समर्थन  करते आया है।  पाकिस्तान हर बार जैसे  इस बार भी झूठ का सहारा  लेते हुए यूएन के प्लेटफार्म का गलत इस्तेमाल किया है और भारत के खिलाफ गलत बयानबाजी दी है। 

जवाब के तोर पे स्नेहा दुबे ने कहा की पाक में हो रही गतिविधियों  से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तानी नेता इस तरह के मनगढंत  कहानी बनाकर बयान दे रहे हैं साथ ही स्नेहा ने कहा की उनके देश में आतंकी खुले आम  घूमते हैं, और आम नागरिक ,खासकर वहां रह रहे काम संख्या के रहने वाले लोगों पर आए  दिन अत्याचार होती है। लेकिन इससे अलग पाकिस्तान कश्मीर पर राग अलाप रहा है। 

कौन है स्नेहा दुबे –

स्नेहा दुबे  संयुक्त संयुक्त राष्ट्र महसभा में भारत की प्रथम सचिव  हैं।  साल 2011 में स्नेहा दुबे ने अपने पहले ही प्रयास में  ही सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी। बचपन का अधियकटर समय उनका गोवा में बिता है स्नेहा गोवा में ही पली-बढ़ी है। पुणे कॉलेज से पढ़ने के बाद स्नेहा  नई दिल्ली के जवाहरलाल विश्वविद्यालय से  पास आउट हैं।  स्नेहा दुबे  की सफलता की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा बानी है 2012 बैच की महिला  अधिकारी  स्नेहा दुबे IFS बनने के बाद विदेश मंत्रालय में नियुक्त की गई जिसके बाद 2014 में उन्हे भारतीय दूतावास मैड्रिड में भेजा गया।उनकी सफलता की कहानी में खास बात यह रही कि उनके परिवार में इसके पहले कोई भी सदस्य सिविल सेवा में नहीं रहा। उनके पिता मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, और मां शिक्षिका हैं। वहीं स्नेहा के भाई कारोबार करते हैं।

बता दें कि स्नेहा दुबे की  ने पाकिस्तान को जिस बेबाकी से जवाब दिया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!