; पति ने पत्नी के लिए बनवाया ताजमहल जैसा घर; हॉल, किचन, लाइब्रेरी और मेडिटेशन रूम सब मौजूद - Namami Bharat
पति ने पत्नी के लिए बनवाया ताजमहल जैसा घर; हॉल, किचन, लाइब्रेरी और मेडिटेशन रूम सब मौजूद

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को तोहफे में ताजमहल जैसा दिखने वाला घर बनाकर दिया। इस घर में 4 बेडरूम, किचन, हॉल, और मेडिटेशन रूम भी बनाया गया है। इस घर को बनवाने वाले आनंद चौकसे ने न्यूज़ 24 से बात करते हुए कहा कि देश-विदेश से पढ़ने वाले बच्चे हमेशा पूछते थे कि बुरहानपुर क्यों फेमस है?

आनंद चौकसे ने आगे बताया कि हमें लगा यहां पर एक ऐसी कलाकृति बनाई जाए, जिससे बुरहानपुर का महत्व लोगों की नजर में बढ़े। उन्होंने बताया कि इस ताज महल जैसे घर को बनने में 2 साल का समय लगा। इसमें जितने भी मार्बल लगाए गए हैं वह मकराना के ओरिजिनल मार्बल हैं। इसमें नक्काशी का काम आगरा के कलाकारों द्वारा किया गया है।

उन्होंने बातचीत में कहा कि इसे देखकर लोग प्रेम की बातें करेंगे क्योंकि यह प्रेम का प्रतीक है। इसे मैंने अपनी पत्नी को तोहफे में दे दिया है। उन्होंने कहा कि ताजमहल को देखकर लोग इसे केवल एक धर्म से जोड़ते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जो लोग आगरा नहीं जा पाते हैं वह हमारे मकान के सामने फोटो खींचाकर खुश हो जाते हैं।

इस खबर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विवेक कुमार त्रिपाठी (@meevkt) नाम के ट्विटर यूजर्स इस खबर पर कमेंट करते हैं कि बहुत बढ़िया। ज्ञान प्रकाश (@live_Gyan) नाम के ट्विटर हैंडल से कमेंट आया – ताजमहल रिप्लिका बनाकर चुपचाप बैठे, मीडिया से साझा कर मुसीबत न मोल लीजिए। अभी एक धड़ा ट्रोल करना शुरू कर देगा, ताजमहल ही मिला था? मकबरा बनवाने का शौक है? जीते जी बनवा दिया? ऐसे सवालों के जवाब देते थक जाएंगे। खैर प्रयास अनूठा और शानदार है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!