; HAPPY FRIENDSHIP DAY: ये बॉलीवुड सेलिब्रिटी कभी हुआ करते थे दोस्त
HAPPY FRIENDSHIP DAY: ये बॉलीवुड सेलिब्रिटी कभी हुआ करते थे दोस्त, अब करतें हैं एक दूसरे से नफरत

तृप्ति रावत/ दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो कई मायनों में खास होता है। दोस्ती की जगह कोई भी नही ले सकता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का दिन आ रहा है। इसी हफ्ते रविवार को यानी 5 अगस्त को फ्रेंडशिप-डे है। आम लोगों के साथ-साथ बात करें सेलीब्रिटी की तो कई बॉलीवुड स्टार ऐसे हैं जो कभी अपने दोस्ती को लेकर मिसाल कायम कर चुकें हैं। वहीं आज के वक्त में एक दूसरे के दुश्मन भी हो चुके हैं। तो चलिए फ्रेंडशिप-डे के इस अवसर पर जानते हैं ऐसी ही बॉलीवुड जोड़ियों के बारे में जो कभी बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थें-

1.सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण

दीपिका इन दिनों जहां सातवें आसमान पर हैं वही फैशन के मामले में सोनम कपूर भी कुछ कम नही है। बात करें इन दोनों एक्ट्रेसेस के बारे में तो दोनो एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी। दोनों की दोस्ती भी पक्की मानी जाती थी। ‘कॉफी विद करण’ के एपिसोड में शामिल हुईं सोनम और दीपिका की दोस्ती के बारे में काफी चर्चा हुआ था। इसी शो में दोनों ने रणबीर कपूर की जमकर खिल्ली उड़ाई थी, जिस पर विवाद भी हुआ। हालांकि, बाद में किन्हीं वजहों से दोनों के रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो गई। इसी कड़वाहट की वजह से सोनम कपूर की शादी में दीपिका पादुकोण उनकी शादी में शामिल नही हुई थी।

2.संजय लीला भंसाली और सलमान खान

बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली और सलमान की जोड़ी ने ‘खामोशी’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी। यही नही ऑन-स्क्रीन के साथ इनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती भी पक्की हुआ करती थी। भंसाली की रणबीर-सोनम स्टारर फिल्म ‘सावरियां’ में भी सलमान ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था। लेकिन इसके बाद संजय की किसी फिल्म में सलमान नहीं दिखे। एक इंटरव्यू में भंसाली ने कहा था, “शायद मैं सलमान के साथ कभी फिल्म न बना पाऊं, यदि मैं किसी खास प्रकार की फिल्म बनाना चाहता हूं, उसमें सलमान फिट नहीं होंगे। इसलिए उन्हें कास्ट नहीं कर सकता।” उनके इन बातों से साफ जाहिर हो चुका है कि संजय लीला भंसाली और सलमान खान में अब दुशमनी हो चुकी है।

3.सलमान खान और संजय दत्त

यही नही सलमान खान और संजय की दोस्ती ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों जगह मशहूर हुआ करती थी। लेकिन अब दोनों के रिश्ते ठीक नहीं हैं। बताया गया कि जब संजय दत्त जेल से रिहा हुए तो सलमान उनसे मिलने तक नहीं पहुंचे। इस बात से संजय नाराज हो गए और उनकी दोस्ती में दरार पड़ गई। इस दोस्ती टूटने का कारण संजय दत्त द्वारा अपनी मैनेजर रेशमा शेट्टी को हटाना भी बताया गया।

4.सोनम कपूर और रणबीर कपूर

‘सावरियां’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सोनम और रणबीर कभी बेस्ट फ्रेंड्स भी हुआ करते थे। कहा जाता है कि एक करण जौहर के चैट शो पर सोनम ने रणबीर के ऊपर ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जिससे इनकी दोस्ती में तकरार आ गई। डेब्यू फिल्म के सेट पर इनके अफेयर की खबरें भी उड़ी थीं। कहा जाता था कि सोनम कपूर रणबीर कपूर को पसंद करने लगी थी। लेकिन बाद में सोनम कपूर पसंद से नापसंद करने लगी। तभी तो अब ये एक-दूसरे का सामना करना भी पसंद नहीं करते।

5.कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

कॉमेडी विथ कपिल शर्मा के शोज से मशहूर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने इस शोज के जरिए देशभर से लेकर विदेशी दर्शकों को भी हंसाया है। कॉमेडी की दुनिया की इस मशहूर जोड़ी ने लंबे समय तक दर्शकों को हंसाया, लेकिन इनकी गहरी दोस्तों पर विवाद के बादल इसी साल मार्च महीने में छा गए। ऑस्ट्रेलिया से एक कॉमेडी शो करके लौटते समय फ्लाइट में दोनों का झगड़ा हुआ। कहा गया था कि शराब के नशे में कपिल ने सुनील पर हाथ तक उठा दिया था। विवाद के बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया। इसके साथ ही दोनों की दोस्ती भी दुशमनी में बदल गई।

6.काजोल और करण जौहर

फिल्म निर्देशक करण जौहर और काजोल की दोस्ती भी लगभग 25 साल पुरानी है। लेकिन पिछले साल इस दोस्ती में दरार आ गई। इसका कारण बताया जाता है कि करण और काजोल के पति अजय देवगन की फिल्मों ‘ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय’ के बीच क्लैश होना। ये दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थी। अपनी इस दोस्ती में तनाव पैदा होने के बाद करण जौहर ने कहा कि कभी-कभी चैप्टर खत्म हो जाते हैं, किताबें खत्म हो जाती हैं, रिश्ते भी खत्म हो जाते हैं। वहीं, अब काजोल करण के बारे में बात करने से भी दूर भागती हैं।

7.शत्रुध्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन

70 के दशक में शत्रुध्न सिंहा और अमिताभ बच्चन की दोस्ती बॉलीवुड में मिसाल के तौर पर जाना जाता था। दोनों एक दूसरे के फेमिली फ्रेंड भी थे। लेकिन गुजरते वक्त के साथ दोनों के रिश्तों में कुछ इस तरह कड़वाहट आई कि दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नही करने लगे। शत्रुध्न सिंहा की बायोग्राफी ‘एनीथिंग बट खामोश’ में अमिताभ बच्चन के साथ हुई कड़वाहट को लेकर खुलासा किया है। जिसमें शत्रुध्न सिंहा ने लिखा कि अमिताभ पर मैं भारी पड़ गया था और अमिताभ मेरे साथ फिल्म नही करना चाहते थे। कहा तो ये भी जाता था कि दोनों की दुश्मनी के बीच लड़की भी वजह थी। बात अब जो भी हो लेकिन अब ये दोस्ती दुश्मनी में बदल चुकी है।

 

News Reporter
error: Content is protected !!