; गोवा के पूर्व CM ने थामा ममता बनर्जी की TMC का दामन - Namami Bharat
गोवा के पूर्व CM ने थामा ममता बनर्जी की TMC का दामन

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व नेता लुईजिन्हो फलेरियो ने बुधवार को ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने सोमवार को  ही कांग्रेस पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दिया था। पार्टी छोड़कर जाते वक्त फलेरियो ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक इमोशनल लेटर लिखा ,और बताया कि कैसे 2017 के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद कांग्रेस सरकार नहीं बना पायी थी।

कैसे कांग्रेस बहुमत पाने के बावजूद भी सरकार बनाने से चूक गई थी

साल 2017 में फरवरी में हुए चुनावों  में कांग्रेस के खाते में 17 सीटें आई थीं, वहीं बीजेपी को 13 सीटों पर जीत मिली थी। बहुमत के लिए 21 का आंकड़ा पाना जरूरी था। पार्टी अध्यक्ष को लिखे  पत्र में फलेरियो ने दावा किया था कि 4 विधायकों का समर्थन और हासिल कर लिया था लेकिन दिग्विजय सिंह ने 24 विधायक होने तक का इंतजार करने के लिए कहा था। इस बीच बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था और मनोहर पर्रिकर फिर एक बार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए थे।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!