; राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए, यहां रहा भूकंप का केन्द्र
राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए, यहां रहा भूकंप का केन्द्र

नितिन उपाध्याय/रवि..आज रविवार दोपहर को राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप की तीव्रता करीब 3.8 स्केल से मापी गयी।इस भूकंप का केन्द्र हरियामा राज्य का सोनीपत बताया जा रहा है।इस भूकंप के झटके राजधानी में रहने वाले ऊंची जगहों पर लोगों ने ज्यादा महसूस किए।हालांकि इस भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ है।भूकंप को महसूस करते ही राजधानी निवासी दहशत के मारे अपनी इमारतों घरों और अॉफिस से आनन फानन से बाहर निकल गए।

बता दें कि राजधानी दिल्ली भूकंप के मामले में अधिक संवेदनशील माना जाता है।राजधानी  दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद की हाईराइज बिल्डिंग में भूकंप के झटके ज्यादा महसूस किए गए।हालांकि ये झटके हल्के बताए जा रहे हैं. लिहाजा लोगों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऊंची इमारतों में घरों मे लगे पंखे-झूमर हिलने लगे, जिससे लोगों को भूकंप आने का पता चल पाया था।

बताया जा रहा है कि इस भूकंप से लोग ज्यादा दहशत में नहीं है।इससे पहले भी राजधानी में भूकंप के झटके महसूस किए जा सके है।यह भूकंप हरियाणा के सोनीपत से चलकर राजधानी तक पहुँचा है।इस भूकंप से कहीं से भी जान माल की हानि की कोई खबर नहीं आ रही है।इस भूकंप का केन्द्र हरियाणा का सोनीपत रहा।यह कुछ ही सेकंड का रहा हांलाकि इस भूकंप से राजधानी निवासी कुछ समय के लिए घरों से बाहर ही रहें।

News Reporter
error: Content is protected !!