; क्लासिक मिसेज इंडिया की विजेता बन डॉ अनीता मिश्रा ने गोंडावासियों की बढ़ाई शान - Namami Bharat
क्लासिक मिसेज इंडिया की विजेता बन डॉ अनीता मिश्रा ने गोंडावासियों की बढ़ाई शान

डॉ अनीता मिश्रा राजस्थान के उदयपुर में आयोजित क्लासिक मिसेज इंडिया-2021 का खिताब जीतकर आज वापस अपने होम टाउन गोंडा लौट आईं हैं…यहां पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया है.

जानिए कौन हैं डॉ अनीता मिश्रा?

पहली बार डॉ अनीता मिश्रा देशभर में फैले कोरोना संकट के समय पीपीई किट पहनकर डांस करते एक वीडियो से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं. यह वीडियो कोरोना से पीड़ित मरीजों का उत्साह बढ़ाने के लिए बनाया गया था। डॉॅ. अनीता मिश्रा को वर्ष 2021 का मिसेज इंडिया चुना गया। डॉ. अनीता मिश्रा मरीजों का इलाज करने के साथ डांस का विशेष शौक रखती हैं। डॉ अनीता मिश्रा गोण्डा मेडिकल सेंटर की संचालिका भी हैं, एक सफल चिकित्सक होने के साथ-साथ समाज सेवा में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाती आ रही हैं और अब हाल ही में क्लासिक मिसेज इंडिया की विजेता बन पूरे शहर का मान भी बढ़ा रही हैं. 

कैसी है ये प्रतियोगिता क्या है चयन की प्रक्रिया?

डॉ. अनीता ने बताया कि मिसेज इंडिया प्रतियोगिता वही संस्था कराती है। जो मिस इंडिया व मिस यूनिवर्स के लिए प्रतियोगियों को भेजती है। मिसेज इंडिया के लिए पहले प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश से अनीता समेत दो लोगों का चयन हुआ था। मिसेज इंडिया के फाइनल राउंड में पूरे देश की 24 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि मिसेज इंडिया प्रतियोगिता कराने वाली संस्था प्रतिभाग करने वाली शादीशुदा महिलाओं की सुंदरता, उनकी प्रतिभा जैसे डांस, गीत, कार्यक्षमता आदि तथा उनके सामाजिक कार्यों का आकलन अपनी टीम से करवाती है। उसके बाद प्रदेश स्तर का ऑडीशन होता है। जिसमें चयनित महिलाओं को फाइनल में प्रस्तुति देनी पड़ती है। इस प्रतियोगिता में 16 राउण्ड के बाद जजों ने उनके नाम की विजेता के रूप में घोषणा की है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!