; ब्राह्मण महापंचायत में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की उठी माँग
ब्राह्मण महापंचायत में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की उठी माँग

लखनऊ के दरूला सफा में शुक्रवार को ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन हुआ। वहां पर कई ब्राह्मण  संगठन जुटे और एक बार फिर ब्राह्मण एकता का राग अलापे।  हालांकि जिस एकता के बात ये संगठन कर रहे हैं, वह इनमें खुद नजर नहीं आती।  मगर फिर यह क्या कम है कि वे राजधानी में जुटे और सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। 
यह कार्यक्रम सूबे भर चल रही ब्राह्मण महापंचायत का ही हिस्सा है जिसके संयोजक सर्वेश दीक्षित है।  उनकी अगुवा में ब्राह्मणों के जागरण का काम चल रहा है। ऐसा वे दावा करते हैं। हां, ये अलग बात है कि इस तरह का दावा करने वाले सैकेडों संगठन  सूबे में सक्रिय है। सबका अपना दावा है।

जो दारूल सफा में जमावड़ा हुआ था, उसमें दर्जन भर संगठन जुटे थे।  परशुराम सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकेश पांडेय कार्यक्रम के आयोजक थे। कार्यक्रम में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही लखनऊ में मुख्यालय बनाने पर भी सहमति बनी।

अगला आयोजन बुंदेलखंड में होगा, इस पर आम राय बनी। कार्यक्रम में दुर्गेश मणि त्रिपाठी, दीपक दीक्षित और लल्लन दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

News Reporter
error: Content is protected !!