; AAP-भाजपा के खिलाफ 25 अक्टूबर से 70 दिनों तक ‘‘पोल खोल यात्रा‘‘ की शुरूआत करेगी दिल्ली कांग्रेस - Namami Bharat
AAP-भाजपा के खिलाफ 25 अक्टूबर से 70 दिनों तक ‘‘पोल खोल यात्रा‘‘ की शुरूआत करेगी  दिल्ली कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस 70-दिन 70 विधानसभा क्षेत्रों, 272 वार्डों और 700 किमी. में दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारों के भ्रष्टाचार, निष्क्रियता और अक्षमता को उजागर करने के लिए ‘‘पोल खोल यात्रा‘‘ निकालेगी-चौ. अनिल कुमार

भाजपा और आम आदमी पार्टी के नगर पार्षदों को रिश्वत खोरों के नाम से जाना जाता है क्योंकि वे घरों का निर्माण या नवीनीकरण करने वाले लोगों से जबरन रिश्वत लेते हैं-चौ. अनिल कुमार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस 25 अक्टूबर, 2021 से 70 दिनों तक ‘‘पोल खोल यात्रा‘‘ की शुरूआत करेगी जो भाजपा व आप पार्टी की सरकारों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार, झूठ, निष्क्रियता, और अक्षमता को उजागर करेगी। उन्होंने बताया कि यह  यात्रा पूरी दिल्ली में 700 किलोमीटर की दूरी तय करते हुऐ 70 विधानसभाओें और  272 वार्डों में जाऐगी। उन्होंने बताया कि भाजपा व आप पार्टी ने देश और दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के स्तर को इतनी ऊंचाई तक बढ़ा दिया है कि दिल्ली नगर निगमों में भाजपा के 15 साल के  शासन ने दिल्ली को बरबाद कर दिया है क्योंकि भाजपा के भ्रष्टाचार ने एमसीडी कंगाल कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप सफाई कर्मचारियों, शिक्षकों, नर्सों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जबकि भाजपा के मेयर और भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षद दिन-प्रतिदिन अमीर होते जा रहे है क्योंकि ये उन लोगों से जबरन रिश्वत लेते है जो लोग घरों का निर्माण या नवीनीकरण करते हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के अलावा डीपीसीसी के उपाध्यक्ष जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली मेहंदी और शिवानी चोपड़ा और पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज और श्री सुरेंद्र कुमार सहित दिल्ली कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष भी मौजूद थे ।

अनिल कुमार ने कहा कि-

कांग्रेस पार्टी की ‘‘पोल खोल यात्रा‘‘ भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारों के भ्रष्टाचार, गैर-प्रदर्शन और अक्षमता को पूरी तरह से उजागर करेगी, और इन पार्टियों के नेता जो लोगों को गुमराह करने के लिए आए दिन झूठ पर झूठ बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे एमसीडी चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता फिर से लोगों से बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं, खासकर जेजे क्लस्टर्स, अनधिकृत कॉलोनियों, पुनर्वास कॉलोनियों आदि। कांग्रेस की पोल खोल यात्रा ऐसे भ्रष्ट नेताओं के असली चेहरों को दिल्ली की जनता के सामने उजागर करेगी।

दिल्ली आज प्रगति और विकास के लिए नहीं जानी जाती बल्कि भ्रष्टाचार, कोविद -19 महामारी कुप्रबंधन, गन्दा पानी, जल भराब, टुटी सड़के, प्रदूषण, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के लिए जानी जाती है। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली की जनता केन्द्र की मोदी सरकार व दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कारण कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रही है जैसे-सभी आवश्यक वस्तुएं के दामों में बढ़ोत्तरी, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों को औने-पौने दामों पर भाजपा के साथियों को बेचना इत्यादि और लोगों की आर्थिक दुर्दशा के कारण लाखों अभिभावकों को अपने बच्चों को निजी स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए जाना पड़ा। ये सब परिस्थितियां कोविड-19 महामारी संकट के कारण उत्पन्न हुई है।

जब कांग्रेस 15 साल तक दिल्ली में सत्ता में थी, तो दिल्ली को दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में से एक बनाने का सपना था। कांग्रेस ने शिक्षण संस्थानों को शीर्ष श्रेणी में रखा, प्रदूषण की जाँच की, सार्वजनिक परिवहन और ऑटो में सीएनजी की शुरूआत की, और मिट्टी के तेल पर प्रतिबंध, और झुग्गी निवासियों के पुनर्वास के लिए इन-सीटू फ्लैटों का निर्माण शुरू करना जैसी योजनाएं बनाई, लेकिन अरविंद सरकार के सात साल के शासन ने दिल्ली में प्रगति और विकास के सभी मानकों को सबसे निचले स्तर पर ला कर खड़ा कर दिया है।

जब दिल्ली में कोविद -19 महामारी ने तेजी से फैल रहा था तो उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द ने गरीब लोगों की मदद करने की बजाय अपने राजसी सरकारी आवास पर खुद को बन्द कर लिया था, जिसके कारण मजदूरों को मदद न मिलने के कारण दिल्ली से पलायन कर गए। तो ऐसे में उन गरीब लोगों की मदद के लिए दिल्ली कांग्रेस आगे आई और दिल्ली कांग्रेस ने उन्हें पका हुआ भोजन, सूखा राशन, मास्क, साबुन और सैनिटाइजर प्रदान किया, यात्रा की व्यवस्था की, आर्थिक मदद दी और यहां तक कि डीपीसीसी कार्यालय, राजीव भवन और अन्य स्थानों पर उनके ठहरने की व्यवस्था भी की।

कोरोना के कारण दिल्ली में 50,000 से अधिक लोग मारे गए क्योंकि अरविंद सरकार और भाजपा शासित एमसीडी मेडिकल ऑक्सीजन, दवाओं और अस्पताल के बिस्तरों की व्यवस्था करने में विफल रही, यहां तक कि श्मशान और कब्रिस्तान में जगह की कमी थी, और शवों का ढेर लगा रहता था। इन स्थानों के बाहर अंतिम संस्कार के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे होते थे। उन्होंने कहा कि अरविंद सरकार ने उन सभी कोरोना योद्धाओं जो कोरोना ड्यूटी के दौरान मारे गए, जैसे सफाई कर्मचारियों, पैरामेडिक्स, नर्सों, डॉक्टरों आदि को एक-एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की लेकिन कुछ चुनिंदा लोगों को ही ऐसे पुरस्कार दिए गए, और यही हाल उन लोगों का भी था जिनकी मौत बिना मेडिकल ऑक्सीजन के हुई थी।

अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आप सरकार के राज में दलितों, विशेषकर दलित महिलाओं और लड़कियों पर हमले और यौन हमले कई गुना बढ़ गए हैं, आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में हर दिन छह बलात्कार दर्ज किए गए, देश की राजधानी अब अपराध और बलात्कार की राजधानी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि दलितों ने पहले कभी इस तरह के अत्याचारों का सामना नहीं किया था, जैसा वे अब झेल रहे हैं।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द से सवाल किया कि सत्ता में आने से पहले हर मुद्दे पर धरने पर बैठने वाले मुख्यमंत्री अरविंद अब चुप क्यों बैठे है जब आज दलित लड़कियों का आए दिन यौन शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी दलितों और वंचितों पर हो रहे अत्याचारों को मजबूती से उठा रहे हैं, सत्ता में बैठे लोगों को कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर रहे हैं, फिर भी भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारों द्वारा अपराधियों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और अरविंद सरकारों ने भी जेजे क्लस्टर में रहने वालों को इन-सीटू फ्लैट देने का वादा पूरा किए बिना धोखा दिया, क्योंकि कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए फ्लैटों को दिल्ली सरकार द्वारा उच्च किराए पर लगाया जा रहा है जोकि झुग्गीवासियों को नहीं दिया जाऐगा।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!