; दिल्ली भाजपा ने किया शिक्षकों का सम्मान - Namami Bharat
दिल्ली भाजपा ने किया शिक्षकों का सम्मान

नई दिल्ली: आज दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का शिक्षक सम्मान समारोह भव्यता व धूम-धाम के साथ निगम के केदारनाथ साहनी ऑडीटोरियम में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति की अध्यक्षा सुश्री नीतिका शर्मा ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी एवम् श्री आदेश गुप्ता, अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी ने की। कार्यक्रम में 02 प्रधानाचार्य, 26 अध्यापकों एवम् 02 नर्सरी अध्यापिकाओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम के दौरान निगम शिक्षकों द्वारा गुरू वंदना एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री मुकेश सुर्यान, उप महापौर श्री पवन शर्मा, अध्यक्ष स्थायी समिति कर्नल बी. के ऑबराय, उपाध्यक्ष स्थायी समिति श्रीमती पूनम भाटी, नेता सदन श्री इन्द्रजीत सहरावत, उपाध्यक्ष शिक्षा समिति श्रीमती आभा चौहान व अनेको पार्षद एवम् समिति सदस्य, निदेशक शिक्षा श्री प्रदीप कुमार, अतिरिक्त निदेशक शिक्षा श्री मुक्तामय मण्डल, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम एवम् शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

स्वागत भाषण में संबोधित करते हुए निगम के शिक्षा विभाग के अतिरिक्त आयुक्त, श्री ए. ए. ताजिर ने निगम द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे किये जा रहे कार्यों जैसे ऑनलाईन शिक्षण, कोराना काल में शिक्षकों द्वारा किये गये कार्य विभिन्न विद्यालयों में सी.सी.टी.वी. लगवाने एवम् स्मार्ट कक्षा कक्ष के बारे में जानकारी दी।

अपने अध्यक्षीय भाषण में शिक्षा समिति अध्यक्ष, सुश्री नीतिका शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि निगम के शिक्षा विभाग ने विशेष दाखिला अभियान चलाकर 1 वर्ष के दौरान करीब 1 लाख 30 हजार से अधिक विद्यार्थियो ंका नवीन प्रवेश किया उन्होनें शिक्षार्थी हित में स्कूल ओनव्हील योजना की घोषणा की जिसमें शिक्षा से वंचित विद्यार्थियां के शिक्षण हेतु निगम वाहनों का प्रयोग किया जाएगा जो उन्हें उनके निवास स्थान पर जाकर अध्यापन कार्य करवायेगें। साथ ही नई शिक्षा नीति लागू करने, जी.पी.एफ. ऑनलाईन करने, निजी विद्यालयों की मान्यता में पारदर्षिता लाने हेतु मान्यता का कार्य ऑनलाईन करने, शिक्षको का स्थानांतरण ऑनलाईन करने की घोषण की।

दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री मुकेश सुर्यान ने कहा कि निगम विद्यालयों मे शिक्षा विभाग द्वारा आईसोलेशन केन्द्र प्रारंम्भ किये गये एवम् कोरानाकाल में जिस तरह शिक्षकों ने हर मोर्चो पर कार्य किया है उसके लिए वो प्रशंसा के पात्र है।

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, श्री आदेश गुप्ता ने भ्रष्टाचार पर जीरां टोलेंरस पर बल दिया ओर कहा कि किसी भी स्तर पर किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दास्त नही किया जाएगा एवम् 21वी सदी में भारत के माननीय प्रधानामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के भारत के निर्माण के लिए हम पूरी क्षमता के साथ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करेंगे।

अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बैजयंत जय पांडा जी ने कहा कि गुरू का स्थान हमारी भारतीय संस्कृति में उच्च रहा है एवम् गुरू का स्थान कोई नही ले सकता। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री नील कमल अग्रवाल एवम् श्रीमती दीप्ती वर्मा ने किया।

News Reporter
error: Content is protected !!