; सी.एम.एस. छात्रा कशिश खान को मिलेगी 30,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप - Namami Bharat
सी.एम.एस. छात्रा कशिश खान को मिलेगी 30,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 21 फरवरी। सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा कशिश खान ने उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना ने 30,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। कशिश को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा की सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। वर्ष 2022 में सी.एम.एस. के 50 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर कीर्तिमान बनाया है।

News Reporter
error: Content is protected !!