; बिहार: समाज सुधार अभियान पर निकले सीएम नीतीश, तेजस्वी ने ली चुटकी - Namami Bharat
बिहार: समाज सुधार अभियान पर निकले सीएम नीतीश, तेजस्वी ने ली चुटकी

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर यात्रा क्यों नहीं करते हैं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समाज सुधार अभियान पर हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने मोतिहारी से की। इस अभियान के जरिए वह राज्य में लागू शराबबंदी कानून को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस अभियान को लेकर नीतीश पर तंज  कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर यात्रा क्यों नहीं करते हैं।

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि क्या बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन और बेरोजगारी सरकार की व्यवस्था संबंधित सबसे बड़ी सामाजिक समस्याएं नहीं है? सीएम इन सामाजिक खामियों, समस्याओं और प्रशासनिक विफलताओं पर यात्रा कर दूर क्यों नहीं करना चाहते?

नीतीश को निशाने पर लेते हुए तेजस्वी ने ट्वविटर पर लिखा, 16 वर्षों से आप बिहार की सत्ता में हैं। राज्य को समाज सुधार से कहीं अधिक व्यवस्था सुधार यात्रा की है। अगर सिस्टम सही हो जाएगा तो अधिकांश सामाजिक समस्याएं खुद ही दूर हो जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासनिक आराजकता व्याप्त है और आपका सिस्टम ध्वस्त हो चुका है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!