; दीपोत्सव पर्व पर श्रीराम लला को पहनाई जाने वाली हरे रंग की विशिष्ट रेशमी पोशाक
दीपोत्सव पर्व पर श्रीराम लला को पहनाई जाने वाली हरे रंग की विशिष्ट रेशमी पोशाक

बिस्मिल्लाह खान/ अयोध्या।दीपोत्सव पर्व पर श्रीराम लला को पहनाई जाने वाली हरे रंग की विशिष्ट रेशमी पोशाक श्रीराम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी श्रीसत्येन्द्रदास जी को अर्पित करते हुए माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्दर दामोदरदास मोदीजी के उत्तम स्वास्थ्य-दीर्घायुष्य एवम राष्ट्रहित में किये जा रहे प्रयासों की शत-प्रतिशत सफलता की प्रार्थना करते हुए मुख्य पुजारी श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जानकारी देते हुए रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने बताया कि श्रीराम जन्म भूमि का भव्यतम मन्दिर निर्माण कार्य सम्पन्न होने पर श्रीराम लला को सबसे पहली पोशाक भी प्रधानमन्त्री मोदी जी के निमित्त ही धारण कराने का संकल्प 5अगस्त को भूमि पूजन के समय ही लिया जा चुका है जो हीरे जवाहरात से जड़ित होगा।

उल्लेखनीय है कि विगत आठ वर्षों से प्रधानमन्त्री मोदीजी के निमित्त ही श्रीराम जन्म भूमि पर परम्परागत रूप से फहराया जाने वाला सनातन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण धर्म ध्वज फहराया जा रहा है तो बीते चार वर्षो से सभी प्रमुख पर्वों पर विशिष्ट पोशाक भेंट की जाती है।

News Reporter
error: Content is protected !!