; टोक्यो पैरालिंपिक कांस्य विजेता शरद कुमार से मिले अरविंद केजरीवाल - Namami Bharat
टोक्यो पैरालिंपिक कांस्य विजेता शरद कुमार से मिले अरविंद केजरीवाल

*टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक विजेता शरद कुमार ने सीएम अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, सीएम ने मेडल पहनाकर किया सम्मान

*- शरद कुमार से मिलकर बहुत खुशी हुई, उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य जीतकर भारत का नाम रोशन किया, उनके शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवांवित किया है- अरविंद केजरीवाल

*- अगर संभव होगा तो, शरद कुमार को दिल्ली सरकार में नियमानुसार एक सम्मान जनक नौकरी दी जाएगी, इससे ऐसे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा- अरविंद केजरीवाल

*- हमारी सरकार स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए बेहद गंभीर है, हम खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने के लिए हमेशा तैयार हैं- अरविंद केजरीवाल

*- खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ने दिल्ली में स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी की स्थापना की है, ताकि ढेर सारे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा किए जा सकें- अरविंद केजरीवाल*

टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवांवित करने वाले खिलाड़ी शरद कुमार ने आज मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की। इस दौरान शरद कुमार के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया। सीएम ने कहा कि शरद कुमार से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य जीतकर भारत का नाम रोशन किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवांवित किया है। 

सीएम ने कहा कि अगर संभव होगा तो, शरद कुमार को दिल्ली सरकार में नियमानुसार एक सम्मान जनक नौकरी दी जाएगी। उन्होंने खेल मंत्री को नौकरी की संभावना तलाशने का निर्देश दिया है। इससे ऐसे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। हमारी सरकार स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए बेहद गंभीर है। हम खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने के लिए हमेशा तैयार हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ने दिल्ली में स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी की स्थापना की है, ताकि ढेर सारे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा किए जा सकें।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक विजेता शरद कुमार ने आज दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांस्य पदक जीतने के लिए शरद कुमार को बधाई दी और भविष्य में देश के लिए ढ़ेर सारे मेडल जीत कर लाने की शुभकामनाएं दी। शरद कुमार टोक्यो पैरालिंपिक में जीते मेडल भी अपने साथ लेकर आए थे। उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल से अनुरोध करते हुए कहा कि यह मेडल अगर आप हमें पहनाएं, तो बहुत ज्यादा खुशी होगी। इस अनुरोध पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शरद कुमार को मेडल पहनाकर उनको सम्मानित किया। 

इस मुलाकात के दौरान कांस्य पदक विजेता शरद कुमार ने मुख्यमंत्री से टोक्यो पैरालिंपिक की यात्रा के बारे में विस्तार से बात की। शरद कुमार ने यह भी साझा किया कि उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में मेडल जीतने के लिए कितनी कड़ी मेहनत की थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए शरद कुमार बधाई देते हुए कहा कि आपने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवांवित किया है और आज देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत बन गए हैं। हमें गर्व है कि शरद कुमार दिल्ली में रहते हैं और आज दिल्ली और पूरे देश का नाम रौशन कर रहे हैं। 

कांस्य पदक विजेता शरद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा। मेरी यह मुलाकात बहुत ही अच्छी रही। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री से मिलकर उनसे आशीर्वाद लेने का मौका मिला। मैं दिल्ली के लिए लंबे समय से खेलता आ रहा हूं और अभी तक कई मेडल जीते हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि वे देश के लिए बहुत सारे मेडल जीत कर लाएं। इसके लिए वह आगामी खेलों की पूरी लगन के साथ तैयारी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार हर तरह के स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए बहुत गंभीर है। इसके लिए खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने के लिए हम हमेशा तत्पर रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ने दिल्ली में स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी की स्थापना की है। इस यूनिवर्सिटी के माध्यम से हम बहुत सारे अंतरर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा करना चाहते हैं, जो अधिक से अधिक मेडल जीतकर भारत को गर्वांवित कर सकें।

खिलाड़ी शरद कुमार ने 2019 में भी मेडल जीते थे और मेडल जीतने पर दिल्ली सरकार की तरफ से सम्मान राशि दी जाती है। यह सम्मान राशि अभी उन्हें प्राप्त नहीं हुई। इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने उसके सामने ही उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री मनीष सिसोदिया से बात की और जल्द से जल्द लंबित सम्मान राशि को जारी करने के निर्देश दिए। खेल मंत्री ने भी आश्वस्त किया कि बहुत जल्द सम्मान राशि का पैसा जारी कर दिया जाएगा। 

इसी दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने खेल मंत्री से यह भी कहा कि अगर संभव हो तो कांस्य पदक विजेता शरद कुमार को दिल्ली सरकार में नियमानुसार एक सम्मान जनक नौकरी का प्रबंध किया जाए। इससे ऐसे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। इस मुलाकात के उपरांत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री शरद कुमार से मिलकर बहुत खुशी हुई, उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य जीतकर भारत का नाम रोशन किया। शरद जी, आपके शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवांवित किया है।’’

स्वास्थ्य खराब होने के कारण पिछले सप्ताह नहीं मिल सके थे शरद कुमार

विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कांस्य पदक विजेता शरद कुमार पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए आने वाले थे, लेकिन उसी दौरान उन्हें माइनर हार्ट अटैक आ गया था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था और स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं कर पाए। स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद उन्होंने आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। 

सीएम अरविंद केजरीवाल से रवि दहिया और बजरंग पुनिया भी कर चुके हैं मुलाकात

अभी हाल ही में टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। बजरंग पुनिया के साथ उनके कोच सतपाल सिंह भी थे। बजरंग पुनिया दिल्ली स्थित छत्रसाल स्टेडियम में लंबे समय तक ट्रेनिंग ली है। इसके अलावा, टोक्यो पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुके रवि दहिया भी सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं। रवि दहिया की इस उपलब्धि पर दिल्ली सरकार ने दिल्ली के आदर्श नगर स्थित राजकीय बाल विद्यालय का नाम बदल कर रवि दहिया बाल विद्यालय कर उन्हें सम्मानित किया है। रवि दहिया ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली सरकार के इसी स्कूल से पूरी की थी।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!