; यूपी में अभी भी 11 जनपदों के 744 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित - Namami Bharat
यूपी में अभी भी 11 जनपदों के 744 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि गत 24 घंटे में प्रदेश में शून्य मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 0.2 मि0मी0 के सापेक्ष शून्य प्रतिशत है। प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान प्रदेश में (01 जून, 2021 से 30 सितम्बर, 2021 तक) 748.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 790.2 मि0मी0 के सापेक्ष 95 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 01 अक्टूबर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल औसत वर्षा 87.9 मिमी0 जोकि सामान्य वर्षा 30 मिमी0 का 293 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक कुल 836.6 मिमी0 औसतन वर्षा हुयी है जो अब तक कुल सामान्य वर्षा 820.8 मिमी0 का 102 प्रतिशत है। प्रदेश में वर्तमान में 11 जनपदों में 744 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 72 टीमें तैनाती की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1163 बाढ़ शरणालय स्थापित किये गये हैं। 1528 मेडिकल टीमें तथा 9401 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि खोज बचाव कार्य हेतु 475 मोटर बोट तथा 208 वाहन लगाये गये हैं। प्रदेश में 1259 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 2134 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 3419 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 1028461 है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 86419 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 373623 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 968153 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 345311.89 मी0 त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 262239 ली0, ओ0आर0एस0 के 317488 पैकेट तथा क्लोरीन के 3288912 टेबलेट वितरित किया गया है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!