; सी.एम.एस. छात्र ने गोल्ड मेडल जीता - Namami Bharat
सी.एम.एस. छात्र ने गोल्ड मेडल जीता

लखनऊ, 17 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोल्फ सिटी कैम्पस के छात्र गुरवारिस सिंह ने नेशनल एबेकस कम्पटीशन में गोल्ड मेडल जीतकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था लर्नर्स कैप्सूल के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने एबेकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकालकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने गुरवारिस को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

News Reporter
error: Content is protected !!