; बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 10 गोल्ड मेडल समेत 32 पदक जीते - Namami Bharat
बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 10 गोल्ड मेडल समेत 32 पदक जीते

लखनऊ, 21 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्रों ने लखनऊ डिस्ट्रिक्ट बाक्सिंग चैम्पियनशिप-2022 में मिनी चैम्पियनशिप ट्राफी एवं बेस्ट चैलेन्जर ट्राफी पर कब्जा जमाने के साथ ही 10 गोल्ड मेडल, 17 सिल्वर मेडल एवं 5 ब्रांज मेडल समेत कुल 32 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सभी बाल खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. छात्राओं ने अपने दमखम व उत्कृष्ट तकनीक की बदौलत शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने का संकेत दिया है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

News Reporter
error: Content is protected !!