; बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा के विरोध में भाजपा का बंगाल बचाओ आंदोलन
बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा के विरोध में भाजपा का बंगाल बचाओ आंदोलन

नितिन उपाध्याय/रवि..बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या और भाजपा कार्यकर्ताओं पर किये जा रहे अत्याचारों के विरोध में दिल्ली भाजपा के चांदनी चौंक संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली के साउथ एवेन्यू स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया।संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चांदनी चौंक एवं केशवपुरम जिलों के कार्यकर्ता प्रदर्शन संयोजक श्री रविन्द्र गुप्ता एवं जिला अध्यक्षों अरविंद गर्ग एवं रोशन कंसल के साथ बड़ी संख्या में तीन मूर्ति चौंक पर एकत्र हुऐ और बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा के विरूद्ध नारे लगाते हुऐ तृणमूल कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचे।

तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गये और वहीं पर केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल ने पार्टी पदाधिकारियों  रविन्द्र गुप्ता, जय प्रकाश, आशीष सूद, अरविंद गर्ग एंवम बिक्रम विधूडी की उपस्थित में उन्हें सम्बोधित किया।केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि आदिकाल से बंगाल एवं कोलकाता की पहचान दमन एवं अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष करने वाली माँ महाकाली के राज्य के रूप में होती आयी है पर ममता बेनर्जी के सात वर्ष के कुशासन में सरकारी दमनचक्र एवं राजनीतिक हिंसा बंगाल की पहचान बन गये है।

विजय गोयल ने कहा कि निश्चय ही 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में माँ महाकाली के भक्त एकजुट होकर दमनकारी तृणमूल कांग्रेस को पराजित करेंगे और बंगाल में लोकतंत्र की पुनः स्थापना का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

इस अवसर पर अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधन करते हुए कहा कि दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता आज बंगाल में अपने सहयोगी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे आतयाचारों के विरूद्ध दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं पर आवश्यकता पड़ने पर हम बंगाल के गांवों एवं कस्बों में फैल-फैल कर लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं को सहयोग देंगे।

 

News Reporter
error: Content is protected !!