; प्री-रीजनल मैथमेटिकल ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र चयनित - Namami Bharat
प्री-रीजनल मैथमेटिकल ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र चयनित

लखनऊ, 26 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-11 के छात्र आयुष राघवेन्द्रम ने प्री-रीजनल मैथमेटिकल ओलम्पियाड में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता होमी भाभा सेन्टर फॉर साइन्स एजूकेशन (एच.बी.सी.एस.ई.) के तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में देश भर के

मेधावी छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन किया, तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। आयुष ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शैक्षिक वातावरण एवं अपने शिक्षकों के आत्मीयतापूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को दिया है। प्रतियोगिता के फाइनल चरण में सफलता के उपरान्त आयुष को अन्तर्राष्ट्रीय मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विभिन्न विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगितायें आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है, साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

News Reporter
error: Content is protected !!