; अन्तर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता प्रथम पुरस्कार - Namami Bharat
अन्तर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 5 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के कक्षा-10 के छात्र पूर्वांश रस्तोगी ने अन्तर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता भारतीय भाषा प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने धाराप्रवाह अभिव्यक्ति, सामयिक ज्ञान व रचनात्मक सोच से ओतप्रोत विचार प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। निर्णायक मण्डल के सदस्यों सहित उपस्थित दर्शकों ने सी.एम.एस. छात्र के ज्ञान, बुद्धिमत्ता, वैचारिक दृढ़ता व विश्वव्यापी दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रतियोगिता के आयोजकों ने पूर्वांश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु नगद पुरस्कार समेत प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इन्ही प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

News Reporter
error: Content is protected !!