; सर्जिकल स्ट्राइक की वीडियो सामने आने पर बोले मुख्तार- अपने दिमाग के दरवाजे खोलो
सर्जिकल स्ट्राइक की वीडियो सामने आने पर बोले मुख्तार- अपने दिमाग के दरवाजे खोलो कांग्रेस

नितिन उपाध्याय/रवि..उडी हमले में मारे गए भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला लेने के भारतीय सैनिकों के द्वारा की गयी सर्जिकल स्ट्राइक की वीडियो पर सवाल खड़े करने वाली कांग्रेस पार्टी को आज मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा नसीहत देते हुए कहा गया है कि अपने दिमाग के दरवाजे खोलो।ये वीडियो देखने के बाद मत कहना कि सर्जिकल में कितने सैनिक गये थे कितनों को मारा गया और कितने जिंदा बच गए है।

बता दें कि आज से 26 महीने पूर्व हुए सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सैनिकों के द्वारा की गयी जिस पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़े करते हुए पूछा था कि कितने सुरक्षा बल सर्जिकल करने गए थे और कितने जिंदा है और कितने मारे गए है। ऐसे सवाल खड़े करने वालों के लिए आज नकवी ने कहा कि अपने दिमाग के दरवाजे खोल लेने चाहिए जिन्होंने सेना पर सवाल खड़े किए थे।

भाजपा नेता नकवी ने कहा कि, ‘देश के लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि हमारे देश के सैन्य बल पराक्रम दिखा रहे हैं और शौर्य के साथ पाकिस्तान के अंदर घुसकर देश के दुश्मनों का सफाया कर रहे हो।लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने हेड क्वार्टर में बैठकर उस पर सवाल खड़े कर रही हो. कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

नकवी ने कांग्रेस के नेता रणदीप सूरजेवाला के बयान पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को ज्ञान देने की जरूरत नहीं है।हमारी सेना पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक करती रही है।ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।अब्बास नकवी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को देश को सर्वोपरि रखना चाहिए. देश से बढ़कर कुछ नहीं होता है।

News Reporter
error: Content is protected !!